फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हाईवे पर ट्रक चालक पिता-पुत्र पर कार सवारों ने किया हमला, 25 हजार रुपये भी लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे। थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बुधवार की शाम कार सवारों ने ट्रक रुकवाकर ट्रक चालक और उसके उसके बेटे की पिटाई कर दी। आरोप है कि पिता-पुत्र से 25 हजार रुपये लूटने के बाद हमलावर भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। बरेली के शीशगढ़ निवासी सनी ने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता बबलू के साथ हरियाणा के सोनीपत से ट्रक में माल लादकर शाहजहांपुर जा रहा था। बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पुराने टोल के पास कार सवारों ने ओवरटेक करके ट्रक रुकवाने का प्रयास किया। कार सवारों ने मूंढापांडे क्षेत्र तक उनका पीछा किया। यहां भीड़ को देखकर पिता-पुत्र ने ट्रक रोक लिया। इसके बाद कार सवारों ने पिता-पुत्र को ट्रक से नीचे खींच लिया और दोनों की जमकर पिटाई की। सनी का आरोप है कि हमलावर उसके पिता की जेब से 25 हजार रुपये भी लूट कर ले गए है। घटना की जानकारी मिलने पर मूंढापांडे थाने की पुलिस पहुंच गई और घायल पिता-पुत्र को पहले मूंढापांडे के अस्पताल में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने पर बबलू को जिला अस्पताल भेज दिया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें