फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने जान जोखिम में डाली: 11 साल के बेटे के हाथों में थमाई बाइक, सड़क पर की हवा से बात; वीडियो हुआ वायरल

Sat, 11 Mar 2023 05:45 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पिता ने आगे बैठे बेटे को बाइक थमा दी और खुद पीछे बैठ गया। जब इनकी बाइक मुरादाबाद-संभल रोड पर दौड़ रही थी। इसी बीच किसी दूसरे बाइक सवार ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। 
विज्ञापन
दस साल के बेट के हाथों में दी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रक चालक ने अपने 11 वर्षीय बेटे की जिद के आगे उसकी जान खतरे में डाल दी। मुरादाबाद-संभल रोड पर बेटे को बाइक थमा दी और पीछे खुद भी बैठ गया। कुछ लोगों ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने उसे ट्रेस कर बाइक सीज कर दी है।

विज्ञापन


मैनाठेर के असालतनगर बघा निवासी ट्रक चालक दाऊद का 11 वर्षीय बेटा कक्षा चार में पढ़ता है। शुक्रवार दोपहर दाऊद मैनाठेर के साप्ताहिक बाजार से सामान खरीदारी करने गया था। उसके साथ उसका बेटा भी मौजूद था। खास बात यह है कि बाइक सवार पिता-पुत्र ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पिता ने आगे बैठे बेटे को बाइक थमा दी और खुद पीछे बैठ गया। जब इनकी बाइक मुरादाबाद-संभल रोड पर दौड़ रही थी। इसी बीच किसी दूसरे बाइक सवार ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। 

इसके बाद किसी ने वीडियो को ट्वीट कर दिया। ट्वीट में सीएम, डीजीपी और पुलिस अधिकारियों को भी टैग किया। सीएम कार्यालय से कार्रवाई के निर्देश मिलते ही मैनाठेर पुलिस हरकत में आ गई। मैनाठेर कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि बाइक को बरामद कर ली। जिसको एमवी एक्ट में सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें