मंगलवार की दोपहर दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर उमरी सब्जीपुर गांव के पास एनएचएआई के पानी के टैंक से एक ट्रक टकरा गया। इस हादसे में कोई घायल तो नहीं हुआ, लेकिन क्षतिग्रस्त वाहनों की वजह से हाईवे पर लंबा जाम लगा दिया।
मंगलवार दोपहर एनएचएआई के कर्मचारी लखनऊ दिल्ली हाईवे पर उमरी सब्जीपुर गांव के पास पौधों को पानी लगा रहे थे। पास में ही पानी का टैंक खड़ा था। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आया तेज रफ्तार ट्रक टैंक से टकराया गया। इस हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब आधे घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। पाकबड़ा थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि क्रेन कि मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे पर हटवा कर जाम खुलवा दिया है।