फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से परेशान होकर पति टावर पर चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र के हकीमपुर गांव में एक ग्रामीण पत्नी से विवाद होने के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने ग्रामीणों से कहा कि वह परेशान हो गया है। अब आत्महत्या कर लेगा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीण को समझाकर तीन घंटे बाद टावर से नीचे उतारा। पुलिस दंपती को लेकर थाने पहुंची। वहां भी पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। शनिवार की शाम को पुलिस ने दोनों के बीच समझौता कराया। इसके बाद महिला अपने मायके चली गई।
विज्ञापन

हकीमपुर गांव निवासी पचास वर्षीय तेजपाल सिंह किसान हैं। बारह साल पहले तेज पाल की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। पहली पत्नी से उसके तीन बच्चे हैं। पहली पत्नी की मौत के एक साल बाद ही किसान ने दूसरी शादी कर ली थी। कुछ दिनों के बाद अक्सर दंपती में विवाद होने लगा। तीन दिन पहले भी दंपती के बीच कहासुनी हुई थी। सुलह के लिए किसान ने अपनी ससुराल वालों को बुलाया था, लेकिन कोई नहीं आया। शनिवार की सुबह भी दंपती में विवाद हो गया। इससे नाराज किसान गांव के बीच स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। किसान के टावर पर चढ़े होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद सीओ हाईवे राम सागर और थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी भी मौके पर आ गईं। सीओ हाईवे ने किसान को समझाकर टावर से नीचे उतरवाया। किसान के नीचे उतरते ही पुलिस दंपती को थाने ले गई। वहां भी पति-पत्नी में विवाद हुआ, लेकिन इस दौरान पहुंचे महिला पक्ष के लोगों ने दोनों को समझाकर विवाद शांत करा दिया। इसके बाद पुलिस ने दंपती को घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें