कुंदरकी। दहेज के रूप से एक लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता को दो बच्चों के साथ मारपीट की गई और पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी पति समेत चार ससुराल वालों पर केस दर्ज किया है।
कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम चकफाजलपुर निवासी फाजिल ने पुलिस ने रिपोर्ट में बताया है कि उसकी बहन कर शादी पांच साल पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी मोईन के साथ की थी। उसकी बहन के दो बेटे भी हैं। ससुराल वालों ने दहेज के रूप में एक लाख रुपये और बाइक की मांग शुरू कर दी और बोले कि घर में रहना है तो मांग पूरी करनी होगी। विरोध करने पर बीती बारह जून की दोपहर में ससुराल वालों ने मारपीट की और पति ने तीन तलाक देकर बच्चों समेत घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी पति मोईन, सास लईकन, जेठ अजीम, ननद अमरीन और पति मोईन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। साथ ही साक्ष्यों के आधार आ्गे की कार्रवाई को आश्वासन दिया है।