फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर फोन पर दिया तीन तलाक

Sat, 16 May 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। एसएसपी के आदेश पर सोनकपुर पुलिस ने विवाहिता के पति समेत सात ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न करने और कमरे में बंद रखने, फोन पर तीन तलाक देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कुंदरकी क्षेत्र की मूल निवासी एक विवाहिता ने सोनकपुर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसकी शादी 21 फरवरी 2024 को संभल जिले की थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में परिजनों से हैसियत से ज्यादा दान दहेज दिया था लेकिन पति, सास, जेठ, ननद, नंदोई आदि ससुराल वाले खुश नहीं हुए बल्कि गलत व्यवहार करते हुए दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी। इन लोगों को समझाया तो इनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। विवाहिता का आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जाती, कई-कई दिन खाना नहीं देते और यहां तक की कमरे में बंद कर देते थे। पति उसके साथ अनैतिक कार्य भी करता था। 22 जनवरी 2025 को ससुराल वालों ने उससे लात घूंसों से बुरी तरह मारपीट की और जान से मारने के नियम से गला दबा दिया और धक्के देकर घर से निकाल दिया और वह किसी से अपने मायके पहुंची। जब पुलिस से शिकायत की तो ससुराल वाले बोले कि आगे से ऐसा नहीं होगा जिसके एक माह तक सब कुछ ठीक चलता रहा। बाद में फिर से इन लोगों ने उसके साथ मारपीट और दहेज की मांग दोहरानी शुरू कर दी। पति और सास ने जान से मारने की कोशिश की और कमरे में बंद कर लिया था। सूचना पर मायके से परिजन पहुंचे तो वह अपने मायके जा सकी लेकिन यह लोग समझाने के बावजूद भी दहेज की मांग पर अड़े रहे।
सात सितंबर 2025 को उसने एक पुत्री को जन्म दिया तो बेटी होने पर पति और सास चिढ़ गए और देखने तक नहीं आए और न ही इलाज का खर्चा उठाया। तीन महीने बाद पति आया तो पंचायत के माध्यम से अपने घर बुलाकर ले गया लेकिन इसके बाद भी ससुराल वालों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया और फिर से उत्पीड़न करने लगे। जब वह परेशान होकर अपने मायके को आ गई तब पति ने पहले उसके माता-पिता के साथ अभद्रता की और बाद में पति ने फोन पर ही उससे भी तीन तलाक दे दिया। वहीं सोनकपुर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें