फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने और जुआ खेलने का विरोध करने पर पति ने महिला को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति शराब पीता है और जुआ खेलता है। इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि उसका निकाह सात साल पहले हुआ था। उनका एक बेटा और बेटी है। पति रोज शराब पीने के साथ ही जुआ भी खेलता है। इस कारण उनका कारोबार भी बरबाद हो गया। जब वह विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। देवर और सास भी आरोपी पति के पक्ष में बोलते हैं। महिला का कहना है कि 29 मई को पति शराब पीकर घर लौटा था। जब इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की और तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। वह किसी तरह अपने मायके पहुंची और मायके वालों को आपबीती सुनाई। इसके बाद वह एसएसपी कार्यालय पहुंची और पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मझोला थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें