फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख और बाइक के लिए विवाहिता को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र निवासी महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति ने दहेज में एक लाख रुपये और बाइक न देने पर उसे तीन तलाक दे दिया। कटघर के रहमत नगर निवासी महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया है। जिसमें महिला ने बताया कि उसका निकाह छह साल पहले गलशहीद के असालतपुरा निवासी युवक से हुआ था। पीड़िता ने बताया कि अप्रैल 2019 में पति, सास, ननद और जेठ ने मारपीट करउसे घर से निकाल दिया। आरोपियों ने एक लाख रुपये और बाइक देने पर ही ससुराल लौटने की बात कही। इसके बाद मायके में आकर पति और जेठ ने दहेज की मांग की। विरोध करने पर अभ्रदता की गई और पति ने तीन तलाक दे दिया। एसएसपी ने पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें