फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छजलैट प्रकरण में ट्रायल शुरू, चश्मदीद ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान

विज्ञापन
मुरादाबाद कोर्ट पहुंचे विधायक महबूब अली, देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। तेरह साल पुराने बहुचर्चित छजलैट बवाल प्रकरण में एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में ट्रायल शुरू हो गया है। गुरुवार को इस मामले में चश्मदीद उपनिरीक्षक ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए हैं। पूर्व मंत्री एवं अमरोहा के सपा विधायक महबूब अली और मुरादाबाद देहात से सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी, नूरपुर के सपा विधायक नईम उल हसन समेत अन्य आरोपी कोर्ट में उपस्थित रहे, जबकि सीतापुर जेल में बंद सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की वीडियो कांफ्रेंस के जरिये पेशी हुई। अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख आठ फरवरी तय की है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री व सपा सांसद आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, अमरोहा के विधायक महबूब अली, हाजी इकराम कुरैशी, नईम उल हसन, मनोज पारस के अलावा सपा नेता राजकुमार प्रजापति, डीपी यादव, राजेश यादव समेत अन्य कई सपाइयों के खिलाफ जनवरी वर्ष 2008 में छजलैट थाने में केस दर्ज किया गया था। उस वक्त सांसद आजम खां अपने परिवार के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने मुजफ्फरनगर जा रहे थे। पुलिस ने उनकी गाड़ी रुकवाकर चेक की थी। इसी कि विरोध में सांसद और उनके समर्थक सड़क पर बैठ गए थे, जिससे जाम लग गया था और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इस मामले में कोर्ट में पेश न होने पर सांसद आजम खां के खिलाफ एक अन्य केस कोर्ट के आदेशों की अवहेलना का दर्ज किया गया था। इसी मामले में मंगलवार को सांसद आजम खां व अब्दुल्ला आजम को कड़ी सुरक्षा के बीच सीतापुर जेल से लाकर यहां एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था। सुनवाई के बाद पिता-पुत्र पर आरोप तय किए गए थे। जबकि बाकी आरोपियों पर पहले ही आरोप तय हो चुके थे। दोनों फाइलों को एक साथ कर इस केस में ट्रायल शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मुकदमे के अहम गवाह एसआई महेंद्र पाल सिंह ने आकर बयान दर्ज कराए। महेंद्र पाल सिंह ने अपने बयानों में बताया कि आरोपियों ने कानून व्यवस्था में अड़चन पैदा करते हुए कानून अपने हाथ में ले लिया था। इसके अलावा भड़काऊ भाषण देने की वजह से काफ ी भीड़ सड़क पर एकत्र हो गई थी और वाहनों को रोका गया था। वर्तमान में महेंद्र पाल सिंह मुजफ्फ रनगर क्राइम ब्रांच में हैं। गवाह के बयान एडीजीसी मोहन लाल विश्नोई ने दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि अन्य गवाहों के समन अदालत ने जारी कर दिए हैं और शेष गवाही के लिए आठ फ रवरी की तारीख सुनिश्चित की है। पूर्व मंत्री एवं अमरोहा के सपा विधायक महबूब अली और मुरादाबाद देहात से सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी, नूरपुर के सपा विधायक नईम उल हसन, सपा नेता राज कुमार प्रजापति समेत अन्य आरोपी कोर्ट में उपस्थित रहे, जबकि सीतापुर जेल में बंद सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की वीडियो कांफ्रेंस के जरिये पेशी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें