फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अचानक ट्रैक पर गिरा पेड़, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी वंदेभारत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शुक्रवार दोपहर को मुरादाबाद की ओर आ रही देहरादून-लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस के सामने रेलवे ट्रैक पर अचानक पेड़ गिर गया। डोईवाला स्टेशन के पास यह घटना हुई। ट्रेन के चालक हरवेंद्र सिंह ने समय रहते खतरे को भांप लिया और तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। तेज रफ्तार ट्रेन ट्रैक पर गिरे पेड़ से महज करीब 10 मीटर पहले रुक गई। चालक की सतर्कता से सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे में पड़ने से बच गई।
विज्ञापन





ट्रेन रुकने के बाद चालक ने घटना की सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। इसके बाद ट्रेन में मौजूद आरपीएफ के जवानों और डोईवाला स्टेशन के कर्मचारियों ने मिलकर ट्रैक पर गिरे पेड़ को हटाने का काम शुरू किया। करीब 25 मिनट की मशक्कत के बाद ट्रैक पूरी तरह साफ हुआ, जिसके बाद वंदे भारत एक्सप्रेस को मुरादाबाद की ओर रवाना किया गया। इससे एक दिन पहले बृहस्पतिवार को भी मुरादाबाद रेल मंडल में एक गंभीर स्थिति बनी थी। कैलसा स्टेशन के पास नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस के सामने एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर लेट गया था। चालक ने समय रहते ट्रेन रोक दी और इंजन से नीचे उतरकर उसे ट्रैक से हटाया। इस कारण राजधानी एक्सप्रेस करीब 15 मिनट तक प्रभावित रही।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने कहा कि उन्हें इस घटना की विस्तृत जानकारी नहीं है। यदि चालक ने अपनी सतर्कता से संभावित हादसा बचाया है तो यह निश्चित रूप से सराहनीय कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें