फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों में उलझा इलाज: आधार में अलग उम्र, राशन कार्ड में अलग, आयुष्मान से वंचित मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद में गरीबों को मुफ्त इलाज देने वाली आयुष्मान योजना अब दस्तावेजों के फेर में फंसती नजर आ रही है। जिला अस्पताल की आयुष्मान डेस्क पर रोज ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं, जिनकी उम्र आधार कार्ड और राशन कार्ड में अलग-अलग दर्ज है। सिस्टम में उम्र का मिलान न होने से उनके आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहे। नतीजा यह कि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग इलाज के बजाय दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन



अस्पताल में कई मरीज घंटों लाइन में लगने के बाद जब काउंटर तक पहुंचते हैं तो उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि पहले दस्तावेज सही कराएं। किसी की उम्र आधार में 52 साल है तो राशन कार्ड में 58 साल दर्ज है। कहीं जन्मतिथि बदल गई तो कहीं नाम और उम्र दोनों में अंतर है। ऐसे मामलों में पोर्टल आवेदन स्वीकार नहीं कर रहा। गरीब परिवारों के सामने सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि दस्तावेज ठीक कराने के लिए तहसील, जनसेवा केंद्र और पूर्ति विभाग के चक्कर अलग लगाने पड़ रहे हैं।



केस स्टडी-1
कटघर निवासी 60 वर्षीय रामवीर सिंह दिल की बीमारी से परेशान हैं। राशन कार्ड में उनकी उम्र 64 साल दर्ज है, जबकि आधार कार्ड में 59 साल। आयुष्मान डेस्क पर कार्ड बनाने से मना कर दिया गया। अब वह तीन दिन से दस्तावेज दुरुस्त कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन




केस स्टडी-2
मझोला की रहने वाली विमला देवी को पथरी के ऑपरेशन की जरूरत है। सूची में नाम होने के बावजूद उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सका। क्योंकि आधार में उम्र 48 वर्ष और राशन कार्ड में 54 वर्ष दर्ज है। परिवार निजी अस्पताल का खर्च उठाने में असमर्थ है।



केस स्टडी-3
भोजपुर क्षेत्र के शकील अहमद अपनी पत्नी का इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे थे। सिस्टम में उम्र का मिलान न होने पर आवेदन अटक गया। उनका कहना है कि गरीब आदमी इलाज कराए या कागज ठीक कराए, यही समझ नहीं आ रहा।


वर्जन
राशन कार्ड में गलत उम्र लिखी होने के कारण लोगों को आयुष्मान कार्ड लाख नहीं मिल पा रहा है। जिन मरीजों का बाकी सारा डाटा ठीक है, उनके कार्ड वेरीफाई करने के लिए प्रदेश मुख्यालय से अपील करेंगे।
विज्ञापन

- डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें