फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रांसपोर्टर के मुंशी ने कार चालक और उसके भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्टर के मुंशी ने चालक और उसके भाई के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के बलदेवपुरी निवासी धर्मेंद्र सिंह और उसका भाई जितेंद्र वाहन चालक हैं। धर्मेंद्र ने बताया कि देहरी गांव पीतलबस्ती निवासी विकास देहरी गांव चौराहे पर स्थित ट्रांसपोर्ट पर मुंशी है। उसने बुकिंग पर जितेंद्र की गाड़ी भेजी थी, जिसका दो हजार रुपये बिल बना था। 14 दिसंबर की शाम करीब 6:30 बजे धर्मेंद्र और जितेंद्र रुपये लेेने ट्रांसपोर्ट के पास गए थे। आरोप है कि वहां विकास ने दोनों भाइयों के साथ अभद्रता की है। विरोध करने पर विकास ने दोनों भाइयों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें