फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रुपयों के विवाद में ट्रांसपोर्टर के लापता बेटे की हत्या, नाले से मिला शव, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Mar 2021 11:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना इलाके से लापता ट्रांसपोर्टर के बेटे मगन की हत्या का मामला सामने आया है। ट्रांसपोर्टर के बेटे की हत्या की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 11 फरवरी को ट्रांसपोर्टर के बेटे को रुपये देने के बहाने दो लोग बुलाकर ले गए थे। दोनों ने ट्रांसपोर्टर के बेटे की हत्या कर शव नाले में छिपा दिया। पुलिस ने दोनों को शक के घेरे में हिरासत में लेकर पूछताछ की। 

इस दौरान दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी मोहित और लखन की निशानदेही पर मझोला के मैनाठेर की मिलक के पास नाले से शव बरामद कर लिया है। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि रुपयों के विवाद में मगन की हत्या की थी। 
विज्ञापन


दोनों आरोपियों ने रुपये देने के बहाने लाकड़ी फाजलपुर निवासी महेंद्र सिंह के बेटे मगन को बुलाकर कर उसकी हत्या की थी। घटना 11 फरवरी की शाम की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें