फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: परिवहन निगम को नहीं मिल रहीं महिला कंडक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

राज्य परिवहन निगम की रोडवेज बसों के लिए आउटसोर्सिंग परिचालकों की भर्ती के लिए एक भी महिला अभ्यर्थी ने आवेदन नहीं किया है। अब आरएम कार्यालय पर बड़ा रोजगार मेला लगाकर संविदा पर करीब 500 महिला परिचालकों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के माध्यम से की जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मुरादाबाद परिक्षेत्र के सभी आठ डिपो में 39 नियमित, 914 संविदा तथा 414 आउटसोर्सिंग परिचालक हैं। इसके अतिरिक्त 556 परिचालकों के पद रिक्त हैं। हाल ही में विभाग की ओर से आउटसोर्सिंग 51 परिचालकों (पुरुष व महिला) की भर्ती निकाली गई थी, जिसमें 77 लोगों ने आवेदन किया था। इनमें एक भी महिला आवेदक नहीं थी। इनमें से 51 पुरुष परिचालकों का चयन आउटसोर्सिंग परिचालकों के लिए कर लिया गया। वहीं मुख्यमंत्री द्वारा महिला सम्मान और सशक्तीकरण को लेकर की गई घोषणा के बाद से विभाग महिलाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाना चाहता है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सेवा प्रबंधक अनुराग यादव ने बताया कि आरएम कार्यालय पर 17 अप्रैल को रोजगार मेला आयोजित कर यह भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और मेरिट के आधार पर ही चयन किया जाएगा। एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट धारकों और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त अभ्यर्थियों को अतिरिक्त वेटेज भी मिलेगा।
विज्ञापन

निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी दी जा रही है। प्रमाणपत्रों का सत्यापन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना से न केवल महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे बल्कि परिवहन निगम में महिला भागीदारी भी सशक्त होगी। उन्होंने बताया कि आवेदक महिला के पास इंटरमीडिएट की मार्कशीट और सीसीसी सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें