फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गर्मी में ओवरलोडिंग से दम तोड़ रहे ट्रांसफाॅर्मर, एक माह में 197 फुंके

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भीषण गर्मी में बिजली की डिमांड बढ़ी तो ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफाॅर्मर दम तोड़ने लगे हैं। बीते एक माह में ओवरलोडिंग के कारण 197 ट्रांसफाॅर्मर फुंक गए। इसके कारण शहर से लेकर देहात तक अंधाधुंध बिजली कटाैती हो रही है। ट्रांसफाॅर्मर फुंकने के बाद नया ट्रांसफाॅर्मर लगने में भी तीन से चार दिन का समय लग रहा है। इस दाैरान लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

पारा बढ़ने के साथ ही जिले में बिजली की डिमांड 390 मिलियन यूनिट प्रतिदिन पहुंच गई है, लेकिन अभी ट्रांसमिशन पनवड़िया, टांडा, लालपुर, बिलासपुर, शाहबाद से बिजलीघरों को 135 मिलियन यूनिट बिजली ही मिल पा रही है। लाइनलाॅस 50 फीसदी से ज्यादा पहुंच गया है। सीएम के सख्त निर्देश हैं कि शहर में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाए, लेकिन इसके सापेक्ष शहर को 18-20 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों को 10 घंटे तक ही बिजली मिल पा रही है।
बिजली कटाैती के कारण लोग जाग-जाग कर रात बिता रहे हैं। रात के समय कटिया डालने के कारण ट्रांसफाॅर्मरों पर काफी लोड पड़ रहा है, इससे ट्रांसफाॅर्मर फुंक रहे हैं। सिर्फ मई माह में ही ओवरलोडिंग के कारण 197 ट्रांसफाॅर्मर फुंक गए। लगातार ट्रांसफाॅर्मर मरम्मत के लिए वर्कशाप में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


रात में घंटों गुल हो रही बिजली
शहर में शाहबाद गेट, डूंगरपुर, किला क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों का लोड नहीं बढ़ सका है। ऐसे में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर में रात 11 बजे से लगातार घंटों की बिजली कटाैती हो रही है। घेर मियां खां, घेर नज्जू खां में ट्रिपिंग की समस्या लगातार बनी हुई है। पिछले दिनों आंधी-बारिश से बिजली सप्लाई बेपटरी हो गई थी। बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने से जगह-जगह खंभे टूट गए थे। तब ग्रामीण क्षेत्रों में कई दिन तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।

बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से ट्रांसफाॅमरों पर लोड बढ़ रहा है। जहां भी ट्रांसफाॅर्मर फुंकने की शिकायतें आती हैं, तुरंत उसे ठीक कराया जा रहा है, जिससे लोगों को परेशानी न हो। - प्रवीन कुमार, एक्सईएन प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें