फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रेनें न हों लेट, मालगाड़ियों के लिए बनेगी बाईपास लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मालगाड़ियों के कारण यात्री ट्रेनों को प्लेटफार्म पर या बीच रास्ते में खड़ा न करना पड़े, इसके लिए रामपुर से गजरौला के बीच मुरादाबाद होते हुए बाईपास लाइन बनाई जा सकती है। साथ ही डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यह बिंदु उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक (पीसीओएम) की बैठक में उठे।
विज्ञापन


पीसीओएम देवेंद्र कुमार बृहस्पतिवार को मुरादाबाद पहुंचे। उन्होंने बुधवार देर रात नई दिल्ली से गाजियाबाद व गाजियाबाद से मुरादाबाद तक फुट फ्लेट निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रेन के इंजन में ड्राइवर के साथ बैठकर ट्रैक का जायजा लिया। नई दिल्ली से मुरादाबाद तक परिचालन संबंधी विभिन्न बिंदुओं को समझा और समस्याओं के निस्तारण का प्लान बनाया। रेलवे स्टेशन गार्डों व ड्राइवरों के साथ सुरक्षित व संरक्षित संचालन पर चर्चा की।
डीआरएम व अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में पीसीओएम ने विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदु पूछे। मंडल में मुरादाबाद स्टेशन यार्ड, बरेली स्टेशन यार्ड, बालामऊ यार्ड रिमॉडलिंग की योजना की जानकारी ली। जल्द ही इन सभी पर काम शुरू होगा। यह सारी कवायद गाजियाबाद से लखनऊ तक ट्रेनों की गति बढ़ाकर 130 किमी प्रतिघंटा करने के लिए चल रही है। अधिकारियों ने कहा कि एक-एक कर बड़े स्टेशनों के यार्ड की रिमॉडलिंग करेंगे। जरूरत पड़ने पर लूप लाइन बनाएंगे। इससे रेल संचालन में मदद मिलेगी।
विज्ञापन



मुरादाबाद-लखनऊ के बीच फोर लाइन ट्रैक पर हुई चर्चा
मुरादाबाद से लखनऊ के बीच चल रहे फोर लाइन ट्रैक के सर्वे की जानकारी भी पीसीओएम ने ली। उन्होंने जल्द इस प्रोजेक्ट की डीपीआर बनवाने का समर्थन किया। फिलहाल पूरे उत्तर रेलवे में फोर लाइन ट्रैक कहीं भी नहीं है। मुरादाबाद मंडल में रेलवे अपनी जमीन का इस्तेमाल कर दो और लाइनेें बिछाएगा। इससे न सिर्फ ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी बल्कि ज्यादा ट्रेनें चलाई जा सकेंगी। बैठक में डीआरएम राजकुमार सिंह, एडीआरएम परिचालन राकेश सिंह, सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता, सीनियर डीईएम (सी) परितोष गौतम, सीनियर डीईएन मुख्यालय हरपाल सिंह समेत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें