फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से राजधानी समेत 38 ट्रेन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। घने कोहरे के कारण शनिवार को ट्रेनों का समय लड़खड़ा गया। राजधानी समेत 38 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से मुरादाबाद पहुंचीं। कड़ाके की इस ठंड में यात्रियों को दो घंटे का सफर करने के लिए भी पांच घंटे से ज्यादा तो केवल रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में ही बीत रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह तक मुरादाबाद रेल मंडल में घना कोहरा छाया रहा। जिसकी वजह से ट्रेनें तेजी से नहीं दौड़ सकीं। नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ के बीच चलने वाली राजधानी एक घंटा विलंब से मुरादाबाद पहुंचीं। जय नगर और अमृतसर के बीच चलने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस सात घंटे देरी से आई। इसके अलावा जम्मूतवी गुवाहाटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, किशनगंज अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस ढाई घंटे, दिल्ली टनकपुर बरेली एक्सप्रेेस तीन घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची। इन ट्रेनों के अलावा भी कई एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें