फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून एक्सप्रेस का इंजन फेल से रेल संचालन ठप, पंद्रह ट्रेनें फंसीं

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन में यात्रियो की टिकट चेक करती टीईटी।
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के रहीमाबाद और दिलावर नगर में मंगलवार सुबह देहरादून-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल हो गया। जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। तीन घंटे बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इसी दौरान चार मालगाड़ी समेत पंद्रह ट्रेनें जहां तहां रुकी रहीं। जिससे यात्रियोें को खासी परेशानियाें का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह एक्सप्रेस ट्रेन देहरादून से वाराणसी जा रही थी। ट्रेन रहीमाबाद और दिलावर के बीच से गुजर रही थी। सुबह साढ़े छह बजे ट्रेन का इंजन फेल हो गया। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को आलमनगर भेजा गया। यहां ट्रेन का इंजन बदला गया। सुबह साढ़े नौ बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। इस दौरान नई दिल्ली लखनऊ एसी सुपर फास्ट एक घंटे 35 मिनट, देहरादून-वाराणसी एक घंटे 50 मिनट, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 50 मिनट, चंडीगढ़-लखनऊ 50 मिनट, चंडीगढ़-पाटलिपुत्र सुपर फास्ट एक घंटा पांच मिनट, बालामऊ-लखनऊ पैसेंजर एक घंटा बीस मिनट, फिरोजपुर कैंट-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस, काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस और चार मालगाड़ियां डेढ़ घंटे तक बीच में ही रुकी रहीं। जिन्हें बाद में रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें