फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय ट्रेन की बोगी में आई खराबी के बाद सात ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दरभंगा से जालंधर सिटी के बीच चलने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस 22551 की बोगी में आई खराबी के बाद कई यात्री और मालगाड़ियों का संचालन प्रभावित हो गया। बरेली से मुरादाबाद फिर चकराता स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में आई खराबी को ठीक करने के प्रयासों के बावजूद आखिरकार बोगी को अलग करना पड़ा। इसकी वजह से दून, जनसेवा, चंडीगढ़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को पीछे के स्टेशनों पर रोकना पड़ा। अंत्योदय एक्सप्रेस के सात घंटे से अधिक लेट होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

अंत्योदय एक्सप्रेस की बोगी में तकनीकी खराबी आने के बाद बरेली और मुरादाबाद स्टेशनों पर इंजीनियरिंग स्टाफ ने ठीक किया। ट्रेन को मुरादाबाद से रवाना किया गया, लेकिन चकराता स्टेशन पर दोबारा रोकनी पड़ी। नजीबाबाद स्टेशन से तकनीकी स्टाफ को अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस से चकराता भेजा गया। यहां लोको पायलट, गार्ड और इंजीनियरिंग स्टाफ ने ट्रेन को ठीक बताकर रवाना किया, लेकिन अगले स्टेशन यानी धामपुर पर फिर रोकनी पड़ी। यहां ट्रेन की बोगी की मरम्मत के बाद नगीना स्टेशन पर रोकनी पड़ी। नजीबाबाद स्टेशन पहुंचने के बाद बोगी को हटाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

यह ट्रेनें हुई प्रभावित :
12231 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस
13009 दून एक्सप्रेस
14617 सहरसा अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस
15903 डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्र्रेस
15034 रामनगर से हरिद्वार इंटरसिटी एक्सप्रेस
54463 बांदीकुई ऋषिकेश पैसेंजर
आधा दर्जन मालगाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें