फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रामपुर में तालीम, मुरादाबाद में तैयार किए आतंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जम्मू कश्मीर के फजलाबाद गांव के सरपंच अताउल्ला खां ने अपने बेटे उल्फत हुसैन को दीनी तालीम के लिए यूपी के अलग-अलग जनपदों में भेजा।
विज्ञापन

उसने बरेली-रामपुर में दीनी तालीम तो ली, लेकिन फिर मुरादाबाद में आतंकी नर्सरी तैयार करने में जुट गया। उसने कई लोगों को अपने साथ जोड़ लिया और पाकिस्तान ले जाकर हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी कैंप में ट्रेनिंग दिलवाई और आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए तैयार किया।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि अल्फत हुसैन ने 1987 में हाईस्कूल और 1991 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। इसके बाद वह 1992 में बरेली स्थित मदरसे में दीनी तालीम लेने पहुंच गया। वहां करीब एक साल तक उसने पढ़ाई की। इसके बाद वह रामपुर के पुराना गंज स्थित मदरसे में पहुंचा। वहां भी दीनी तालीम हासिल करने के बाद उसने बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

1995 में वह मुरादाबाद में गलशहीद थाना क्षेत्र के असालतपुरा स्थित हाफिज वाली मस्जिद में पहुंच गया। यहां पहले से जम्मू कश्मीर के रसीद नाम के मौलाना रहते थे। उनके साथ ही वह भी रहने लगा। साथ ही युवाओं को दीनी तालीम देने लगा। इसी दौरान उसके संपर्क में मो. रिजवान, मो. तकी, जफर और नसीम आ गए। उन्हें तरह-तरह का लालच दिया और देश के खिलाफ भड़का कर आतंकी बना लिया।
तीन को ट्रेस कर चुकी है पुलिस, नसीम की नहीं मिल रही लोकेशन : आतंकी उल्फत के साथ जेल भेजे गए अन्य चारों आरोपी जमानत पर रिहा हो गए थे। पुलिस रिजवान, मोहम्मद तकी और जफर आलम को ट्रेस कर चुकी है। अब उल्फत को भी गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन अब तक नसीम के बारे में कोई जानकारी पुलिस नहीं जुटा पाई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि मूंढापांडे के सट्टू नगला निवासी मो. तकी उर्फ कारी तकी वर्तमान में कटघर क्षेत्र में काशीपुर तिराहा के पास सिद्दीकी कॉलोनी में रहता है और झाड़फूंक का काम करता है। नागफनी थाना क्षेत्र के डिप्टी गंज में झब्बू का नाला निवासी मो. रिजवान ने पीतल का कारोबार शुरू कर दिया है। इसके अलावा रामपुर के मिलकखानम थाना क्षेत्र निवासी जफर आलम भी प्राइवेट नौकरी करता है। एसपी सिटी ने बताया कि नसीम के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें