फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गरीब नवाज एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों का रूट बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में रेल पथ दोहरीकरण और नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा। इसके कारण छह से 18 दिसंबर तक मुरादाबाद से गुजरने वाली चार ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेनों को निरस्त नहीं किया गया है बल्कि उन्हें रूट बदलकर चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को परेशानी कम होगी।
विज्ञापन


इन ट्रेनों का बदला गया रूट
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम परिवर्तित मार्ग
15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस शाहगांज-जौनपुर-औंड़िहार-फेफना-छपरा
14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस लखनऊ-गोंडा-गोरकफुर-सिवान-छपरा
15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस छपरा-गोरखपुर-जौनपुर-शाहगंज
14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस छपरा-गोरखपुर-जौनपुर
04652 अमृतसर-जयनगर क्लोन एक्सप्रेस लखनऊ-गोंडा-गोरखपुर-सिवान-छपरा

बदले मार्ग से चलेगी बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस

मुरादाबाद। बीकानेर रेल मंडल के चुरु-सादुलपुर रेलखंड में दोहरीकरण व ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य किया जाएगा। इसके कारण चार जनवरी से तीन फरवरी से ब्लॉक लिया गया है। ऐसे में मुरादाबाद से गुजरने वाली (12372) बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस आठ, 15 और 22 जनवरी को परिवर्तित मार्ग बीकानेर-मेढ़ता रोड होकर चलेगी। रूट बदले जाने के दौरान नोखा, नागौर, मेढ़ता रोड स्टेशन पर रुकेगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें