मुरादाबाद। जयनगर से अमृतसर तक चलने वाली (04651) क्लोन एक्सप्रेस सोमवार को बिना चेकिंग स्टाफ के लखनऊ से मुरादाबाद आ गई। मंडल के टीटीई मेहताब और मो. आसिम की ट्रेन में ड्यूटी थी लेकिन दोनों गैरहाजिर रहे। इसकी सूचना अधिकारियों को भी नहीं दी। जब ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन पर पहुंची तो मामला खुला।
विज्ञापन
विभागीय जानकारों का कहना है कि रेलवे बोर्ड के आदेश हैं कि सभी ट्रेनों में टीटीई स्टाफ की ड्यूटी लगाई जानी चाहिए। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता का कहना है कि मामला अनुशासनहीनता में आता है। विभागीय नियमों के मुताबिक जांच पड़ताल के बाद दोनों स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।