फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में फिर चटकी दो जगह पटरियां, बचा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में शनिवार को फिर दो जगह रेल पटरियां चटक गईं। दुगनपुर में पेट्रोल मैन ने टूटी पटरी देख ली। जबकि एल्गवां में गेटमैन की सूझबूझ से हादसा बच गया। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

मंडल के मुरादाबाद लखनऊ रेल मार्ग पर शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे दुगनपुर के पास पेट्रोल मैन ट्रैक का निरीक्षण कर रहा था। इसी दौरान पेट्रोल मैन ने देखा की ट्रैक चटका हुआ है। उसने तुरंत इसकी जानकारी रेलवे स्टेशन मास्टर को दी और ट्रेनों का संचालन बंद करवा दिया। कुछ ही देर में यहां इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची गई और ट्रैक की मरम्मत शुरू करवा दी। ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दी गई थी। इसके अलावा मंडल के एल्गवां में साढ़े तीन बजे गेटमैन ने ट्रैक टुटा होने की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक ठीक किया। इस दौरान ट्रेनों का संचालन भी बाधित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें