फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हिस्से में बंटी गोरखपुर-अमृतसर सुपरफास्ट ट्रेन

Wed, 16 May 2018 02:04 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रने दो हिस्सों में बंटी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मुरादाबाद-लखनऊ रेल मार्ग पर धमौरा और शहजाद नगर के बीच मंगलवार सुबह बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। यहां गोरखपुर से अमृतसर जा रही सुपरफास्ट ट्रेन दो बंटी हिस्से में बंट गई। जिससे यात्री घबरा गए। पिन टूट जाने की वजह से जनरल डिब्बे गाड़ी से अलग हो गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोक दी। इसके बाद डिब्बे को जोड़कर गाड़ी आगे के लिए रवाना की गई। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह सुपरफास्ट ट्रेन गोरखपुर से अमृतसर जा रही थी। ट्रेन धमौरा स्टेशन से निकली थी। धमोरा- शहजाद नगर के बीच गाड़ी से जनरल डिब्बा अलग हो गया। जबकि इंजन और बाकी डिब्बे आगे निकल गए थे। हालांकि ट्रेन की स्पीड ज्यादा नहीं थी। गार्ड की सूचना पर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोक दी। इसके बाद गाड़ी बैक की गई और डिब्बा दोबारा जोड़ा गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि कपलिंग पिन टूटने की वजह से डिब्बा अलग हो गया था। डिब्बा जोड़कर गाड़ी रवाना कर दी गई।  

मेवा नवादा में फिर टूटी पटरी- सहारनपुर रेल मार्ग पर मेवा नवादा में मंगलवार सुबह छह बजे रेल पटरी चटक गई थी। पेट्रोलिंग टीम ने निरीक्षण के दौरान पटरी टूटी देखी तो इसकी जानकारी तत्काल रेलवे कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ट्रैक की मरम्मत की गई। साढ़े आठ बजे ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। 
विज्ञापन


लखनऊ रेल मार्ग पर मंगलवार सुबह मीरानपुर कटरा के बीच एक मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। जिससे रेल संचालन बाधित हो गया। ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया। जिससे सियालदह से आनंद विहार जाने वाली सिलायदह एक्सप्रेस, इलाहाबाद से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस, प्रतापगढ़ से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस और हावड़ा से जैसलमेर जाने वाली हावड़ा एक्सप्रेस बीच में ही रुकी रहीं। दूसरा इंजन लगाकर आठ बजे मालगाड़ी आगे के लिए रवाना की गई। इसके बाद जहां तहां रोकी गई गाड़ियां भी दौड़ा दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें