फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगी मुश्किल, कोहरे के कारण दो दर्जन ट्रेनें रद्द

Fri, 20 Dec 2019 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेल सफर शुक्रवार से और ज्यादा मुश्किल भरा हो जाएगा। दो दर्जन ये ज्यादा ट्रेनें डेढ़ माह के लिए बंद होने जा रही हैं। अमृतसर लाल कुआं एक्सप्रेस (14616) 21 दिसंबर से 25 जनवरी के बीच सप्ताह में एक दिन शनिवार को रद्द रहेगी।
विज्ञापन


(13005) दरभंगा अमृतसर एक्सप्रेस (अप व डाउन ) बीस दिसंबर से 31 जनवरी तक नहीं चलेगी। (22424)अमृतसर गोरखपुर एक्सप्रेस 22 दिसंबर से 26 जनवरी तक हर रविवार को रद्द रहेगी। गोरखपुर अमृतसर (22423) एक्सप्रेस 23 दिसंबर से 27 जनवरी तक हर सोमवार को बंद रहेगी।

बरेली प्रयाग एक्सप्रेस, जय नगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, मालदा नई दिल्ली एक्सप्रेस, अमृतसर बानमंखी एक्सप्रेस, सिलयादह एक्सप्रेस, मालदा दिल्ली, कुंभ हरिद्वार हावड़ा, हरिद्वार रामनगर एक्सप्रेस और आनंद विहार लखनऊ डबल डेकर को भी बंद किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा पंजाब मेल मंगलवार गुरुवार और शनिवार बंद रहेगी, जबकि जननायक एक्सप्रेस बुधवार और शुक्रवार को रद्द रहेगी। इनके अलावा भी ट्रेनें रद्द की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें