फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से टकराई नीलगाय, बमुश्किल संभाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गजरौला से आगे काफूरपुर में दानापुर से आनंदविहार टर्मिनल के बीच चलने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस 13257 के इंजन से नीलगाय टकरा गई। लोकोपायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लेकर बमुश्किल ट्रेन नियंत्रित की। रविवार सुबह 8:30 बजे दुर्घटना होने के बाद छपरा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली लोकनायक एक्सप्रेस 15115 और बरेली से भुज के बीच चलने वाली एक्सप्रेस 14321 दोनों का संचालन प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

काफूरपुर पर किमी संख्या 44/21 पर जनसाधारण एक्सप्रेस 13257 के लोकोपायलट को अचानक झटका लगने के बाद नीलगाय टकराने की जानकारी मिली। इसकी जानकारी मुरादाबाद मंडल के कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद पीछे से आने वाले दो एक्सप्रेस भी रोकी गई। रेलवे स्टाफ ने पशु के अवशेष हटाने के बाद ट्रेनों को गुजारा, लेकिन पूरी तरह से ट्रैक को सुबह सवा नौ बजे साफ किया जा सका।
अमृतसर एक्सप्रेसम में चेन पुलिंग
मुरादाबाद। लालकुआं अमृतसर एक्सप्रेस 14615 में नाजीबाबाद स्टेशन के पास चेन पुलिंग की गई। रविवार दोपहर सवा तीन बजे चेन पुलिंग होने के बाद आरपीएफ स्क्वाड और स्टाफ ने छानबीन की, लेकिन चेन पुलिंग करने वाले को पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें