फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल से पहले परिवार में मातम: दो सगी बहनों की ट्रेन से कटकर मौत, खेत से बथुआ लेकर घर लौट रहीं थीं दोनों

Thu, 01 Jan 2026 12:46 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसवां दोराहा (मुरादाबाद)

सार

भोजपुर थानाक्षेत्र के बीजना गांव में बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे मुरादाबाद-काशीपुर रेल मार्ग पर ट्रेन से कटकर दो सगी बहनों कशिश  (18), तनिष्का (15) की मौत हो गई। हादसे के समय दोनों बहनें खेत से बथुआ तोड़कर घर लौट रही थीं।
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर दो बहनों की मौत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर थानाक्षेत्र के बीजना गांव में बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे मुरादाबाद-काशीपुर रेल मार्ग पर ट्रेन से कटकर दो सगी बहनों कशिश  (18), तनिष्का (15) की मौत हो गई। हादसे के समय दोनों बहनें खेत से बथुआ तोड़कर घर लौट रही थीं। हादसे की जानकारी से परिवार में चीखपुकार मच गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बीजना गांव निवासी यशपाल सिंह की गांव में ही परचून की दुकान है। यशपाल सिंह ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी कशिश (18) और तनिष्का (15) बुधवार की दोपहर मुरादाबाद-काशीपुर रेल लाइन पार करने के बाद खेत से बथुआ तोड़ने गई थीं। दोपहर करीब ढाई बजे दोनों बहनें घर लौटते समय ट्रैक पार कर रहीं थीं, तभी मुरादाबाद से काशीपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन आ गई जिसकी चपेट में आकर दोनों बहनों की मौत हो गई। 

आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों की सूचना पर यशपाल और उनके परिजन भी आ गए। उधर, ट्रेन चालक ने पीपलसाना रेलवे स्टेशन पहुंच कर स्टेशन अधीक्षक सुभाष को हादसे की जानकारी दी। भोजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि दोनों बहनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें