मुरादाबाद। यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए और सड़क हादसों में कमी लाने के लिए शहर में भारी वाहनों का प्रवेश 18 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। रात 11 बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक ही ये भारी वाहन शहर में प्रवेश कर सकेंगे। दिन में ये वाहन सड़क किनारे खडे़ मिले तब भी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि सोमवार से शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के लिए जो समय निश्चित किया है। उसके हिसाब से सुबह पांच बजे से लेकर रात 11 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं हा सकेगा। इस दौरान ये वाहन फर्म या गोदाम के अंदर ही खडे़ रहेंगे। रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक शहर में ऐसे भारी वाहनाें को प्रवेश मिलेगा। जिनमें से शहर के अंदर सामान उतारना या फिर लोड़ करना है। जिन भारी वाहनों को शहर के अंदर से न तो सामान लेना है न ही उतारना है। उनको बाईपास के रास्ते ही भेजा जाएगा। ये भारी वाहन प्रवेश मार्गों पर सड़कों के किनारे खडे़ नहीं किए जा सकेंगे। नो एंट्री के समय शहर के अंदर सड़कों के किनारे भारी माल वाहक वाहनाें को अवैध पार्किंग मानते हुए उनका चालान किया जाएगा। यह समय बसों पर लागू नहीं होगा।
.........
18 सवारी वाहनाें के चालान, एक सीज
मुरादाबाद। एसपी यातायात ने बताया कि यातायात पुलिस टीमें गठित कर नगर के विभिन्न चौराहों पर मानके से ज्यादा सवारियां बैठाने पर 18 सवारी वाहनों का चालान किया गया है। इनसे साढे़ आठ हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। एक वाहन को सीज कर दिया गया है।