फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर लगा जाम

Sat, 14 Nov 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर शुक्रवार को भी पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। अव्यवस्थाओं के कारण प्रतिदिन लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग कांठ नगर से होकर गुजरता है और दिल्ली-उत्तराखंड को जोड़ता है। पूरे दिन वाहनों का अधिक आवागमन होता है, जिससे यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है। नगर में ई-रिक्शाओं का जमावड़ा और सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहन जाम का मुख्य कारण हैं। रोडवेज बसों का सड़क पर खड़ा होना भी बड़ी समस्या है। इस समय गन्ना वाहनों के चलने से भी जाम की समस्या बढ़ गई है। उपजिलाधिकारी मयंक कुंडू ने बताया कि जाम की समस्या दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अव्यवस्थाओं को जल्द दूर कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें