फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिना रिफ्लेक्टर लगे गन्ने के वाहनों से हादसे का खतरा

Sat, 14 Nov 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होते ही मुख्य सड़क मार्गों पर गन्ने से भरे वाहन दौड़ने लगे हैं। कोहरा शुरू होने वाला है लेकिन गन्ने के इन वाहनों के पीछे अभी तक रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए हैं। रिफ्लेक्टर लगे बगैर रात्रि में कोहरे में दूर से गन्ने के वाहन नहीं देख पाने की वजह से सड़क हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

बिलारी में सिरसी रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के निकट चीनी मिल संचालित है। इस चीनी मिल के लिए बिलारी में स्टेशन रोड, सिरसी रोड,चंदौसी रोड, मुरादाबाद रोड, शाहबाद रोड आदि से गन्ने से भरे वाहन दिन और रात में बड़ी संख्या में आते हैं। अनेक गन्ने के वाहनों में गन्ना बेतरतीव और ओवरलोड भरा होता है। गन्ने के वाहनों में सर्वाधिक ट्रैक्टर के पीछे लगी ट्रॉली होती है। इन दिनों जो गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली गन्ना लेकर चीनी मिल को आ रही हैं उनके पीछे रिफ्लेक्टर लगे हुए नहीं हैं।
बिलारी के आसपास के मुख्य सड़क मार्गों पर दिन छिपने के बाद से देर रात तक चार पहिया वाहनों और दोपहिया वाहनों की काफी आवाजाही रहती है। आने वाले दिनों में शाम से ही कोहरा छाना शुरू हो जाएगा। कोहरे में गन्ने के वाहन दूर से नजर नहीं आते हैं। इन वाहनों के पीछे आने वाले वाहन अक्सर रिफ्लेक्टर न होने की वजह से टकरा जाते हैं।
विज्ञापन







बिलारी नगरपालिका क्षेत्र में मेरे वार्ड संख्या 25 में शाहबाद रोड पर गन्ने से भरे सभी बिना रिफ्लेक्टर लगे हुए वाहन गुजर रहे हैं। कोहरा छाने का मौसम शुरू होने वाला है। बिना रिफ्लेक्टर लगी गन्ने की ट्रॉली में बीते गन्ना सीजन में शाहबाद निवासी दो बाइकसवार टकराकर गंभीर घायल हो गए थे। बिलारी निवासी एक ई रिक्शा चालक भी ऐसी ही ट्रॉली से पीछे से टकराकर घायल हो गया था।-दानवीर शर्मा सभासद नगरपालिका बिलारी।







मेरी ग्राम पंचायत ढकिया नरु से सटा हुआ बिलारी चीनी मिल है। इन दिनों मिल को आने वाली चारों मुख्य सड़कों पर बिना रिफ्लेक्टर लगे गन्ने के वाहन आ रहे हैं। आगामी दिनों में कोहरा छाने पर ऐसे वाहनों से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ेंगी। बीते वर्ष जरगांव रोड पर संभल निवासी एक बाइकसवार कोहरे में गन्ने से भरी ट्रॉली में पीछे से टकराकर गंभीर घायल हो गया था।-मनोहर सिंह प्रशासक ग्राम पंचायत ढकिया नरु।







बिलारी चीनी मिल प्रबंधन और बिलारी थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि विशेष अभियान चलाकर गन्ने के सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए जाएं। गन्ना वाहन चालकों को भी हिदायत दी जाए कि वह यातायात नियमों का पूरा पालन करें और रिफ्लेक्टर अवश्य लगवाएं- अशोक कुमार सिंह सीओ बिलारी।



बिलारी चीनी मिल के यार्ड में आने वाले सभी गन्ना वाहनों पर शुक्रवार से रिफ्लेक्टर लगाने का विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। शनिवार से चीनी मिल की मुख्य सड़कों पर होकर आने वाले सभी गन्ना वाहनों पर भी चीनी मिल स्टाफ द्वारा रिफ्लेक्टर लगवाए जाएंगे- सुभाष खोखर उपाध्यक्ष चीनी मिल बिलारी।

बिना रिफ्लेक्टर के सड़कों पर दौड़ रहे गन्ना लदे वाहन, हादसों का खतरा



कांठ। चीनी मिलों में गन्ने की पेराई शुरू होते ही क्षेत्र की सड़कों पर गन्ना लदे वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। लेकिन इन वाहनों पर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। अधिकांश गन्ना लदे ट्रकों और ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे हैं। इससे कोहरे और रात के अंधेरे में हादसों का अंदेशा रहता है।



इन दिनों यातायात सुरक्षा माह भी चल रहा है। इसके बावजूद गन्ना लदे वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाने के लिए अभी तक अभियान शुरू नहीं हुआ है। हर साल सर्दियों के मौसम में कोहरे और कम दृश्यता के कारण गन्ना लदे वाहन सड़क हादसों की वजह बनते हैं। रिफ्लेक्टर नहीं होने के कारण पीछे से आने वाले वाहन चालकों को गन्ना लदे वाहन दूर से दिखाई नहीं देते। ऐसे में तेज रफ्तार से आने वाले वाहन इनसे टकराकर हादसे का शिकार हो सकते हैं। चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू होने के साथ ही गन्ना वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने की व्यवस्था होनी जानी चाहिए, ताकि होने वाले सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल का कहना है कि गन्ना वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाने के लिए चीनी मिल अधिकारियों से भी बात हुई है। दिवाली के कारण अभियान शुरू नहीं हो सका था, अब वाहनों पर रिफ्लेक्टर अभियान शुरू कर इन्हें लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें