फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

96 घंटे बाद पाबंदियां हटते ही वाहनों की रेलमपेल, हाईवे पर लगा चार घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सावन के दूसरे सोमवार और अगले ही दिन शिवरात्रि के मद्देनजर लगी 96 घंटे की पाबंदी हटते ही हाईवे पर वाहनों की बाढ़ सी आ गई, जिससे जाम लग गया। शाम चार बजे से रात आठ बजे तक दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दलपतपुर से मूंढापांडे और टोल प्लाजा तक वाहन रेंगते रहे। मूंढापांडे और यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मशक्कत के बाद जाम खुलवाया, इसके बाद ही यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम चार बजे से जनपद में सात जगह से रूट डायवर्जन किया गया था। रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराने के लिए यातायात पुलिस के सिपाही तैनात किए गए थे। इसके बाद से भारी वाहन और रोडवेज की बसें बदले मार्ग से चलाई जा रहीं थीं। इस दौरान हाईवे किनारे ढाबे, पेट्रोल पंप और अन्य जगहों पर ट्रक, डीसीएम, कैंटर समेत अन्य वाहनों को खड़ा कर दिया गया था। मंगलवार शाम चार बजे रूट डायवर्जन की पाबंदियां हटीं तो हाईवे पर वाहनों की भरमार हो गई और जाम लग गया। मूंढापांडे में टोल प्लाजा की दो लेन में जाम लग गया। जिससे वाहनों की कतारें रामपुर और जीरो प्वाइंट तक पहुंच गईं। जिससे जाम में फंसे यात्रियों की काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम लगने की सूचना मिलने पर सीओ हाईवे देश दीपक, एसओ हिमांशु चौहान पुलिस बल के साथ हाईवे पर पहुंच गए और जाम खुलवाने की मशक्कत में जुट गए। रात आठ बजे यातायात सामान्य कराया जा सका। मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे पाकबड़ा क्षेत्र में हाईवे पर जाम लग गया। रामपुर और बरेली की ओर से आने वाले वाहनों से पाकबड़ा में करीब तीन किलोमीटर तक जाम लग गया। सूचना मिलने पर पाकबड़ा थाना प्रभारी मोहित चौधरी मौके पर पहुंच गए और आड़े तिरछे खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें