फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अतिक्रमण और ई-रिक्शा की भीड़ से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के प्रमुख बाजारों में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। फुटपाथ पर अतिक्रमण, पार्किंग की कमी और ई-रिक्शाओं की भीड़ से यातायात व्यवस्था प्रभावित है। जीएमडी रोड, टाउन हॉल, कटरा नाज और अमरोहा गेट पर बुधवार को भी जाम लगा रहा। फुटपाथ पर सामान और सड़क किनारे खड़े वाहनों से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि बाजारों में फुटपाथ पर सामान फैला रहता है। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से वाहन सड़क किनारे खड़े किए जाते हैं। कई जगह दोपहिया वाहन सड़क के बीच में खड़े रहते हैं। भारी संख्या में ई-रिक्शाओं के आते ही कुछ ही समय में जाम लग जाता है। व्यापारियों का कहना है कि जाम के कारण ग्राहक बाजार आने से बच रहे हैं। इससे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। मंडी चौक समेत प्रमुख बाजारों के व्यापारिक संगठनों ने प्रशासन से कई बार समस्या उठाई है। उन्होंने अतिक्रमण हटाने और पार्किंग व्यवस्था बनाने की मांग की है। वन-वे व्यवस्था लागू करने का भी सुझाव दिया है। व्यापारियों का कहना है कि अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

000

व्यापारी बोले..

-अतिक्रमण, पार्किंग की कमी और ई-रिक्शाओं की संख्या से यातायात बिगड़ा है। फुटपाथों पर कब्जा है। जाम से आने-जाने में परेशानी होती है। -अरविंद गुप्ता, दुकानदार
विज्ञापन


-प्रमुख बाजारों में जाम गंभीर समस्या बन गया है। फुटपाथ पर सामान फैला है। सड़क किनारे वाहन खड़े रहते हैं। ई-रिक्शा परेशानी बढ़ा रहे हैं। -गौरव आहूजा, दुकानदार
विज्ञापन


-गलत पार्किंग और ई-रिक्शाओं की अव्यवस्थित आवाजाही से जाम लगता है। इससे ग्राहक बाजार नहीं पहुंच पा रहे हैं। -अधिवक्ता सुमित, दुकानदार

-फुटपाथ पर अतिक्रमण जाम की बड़ी वजह है। ई-रिक्शा और निजी वाहनों की संख्या भी बढ़ रही है। अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए। -अमन यादव, दुकानदार

-फुटपाथ पर सामान और गलत पार्किंग से सड़कें संकरी हो जाती हैं। पार्किंग बननी चाहिए। वन-वे व्यवस्था भी लागू हो। -दिनेश कुमार, दुकानदार

00

वर्जन

-फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने का काम प्रवर्तन दल कर रहा है। जहां अतिक्रमण से जाम लग रहा है, वहां भी कार्रवाई की जाएगी। -अजीत कुमार, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें