फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात : पहली बार चालान दो लाख के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले के लोगों ने बीते साल यातायात नियम तोड़ने के रिकाॅर्ड को तोड़ दिया। 2024 में पहली बार यातायात और सिविल पुलिस ने दो लाख से ज्यादा चालान किए। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने में सबसे ज्यादा करीब एक लाख चालान किए गए। ओवरस्पीडिंग में सबसे कम 1390 वाहनों के चालान हुए। इस दाैरान यातायात पुलिस ने करीब पाैने चार करोड़ का जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन

एक जनवरी से लेकर 31 दिसंबर 2024 के बीच यातायात और सिविल पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए गए। चाैक-चौराहों से लेकर स्कूल कॉलेजों तक कार्यक्रम हुए लेकिन फिर भी नियम तोड़ने वाले बाज नहीं आए। कोई बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाता पकड़ा गया तो कोई मोबाइल पर बात करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
पूरे साल में पुलिस ने 2,01,183 वाहनों के चालान किए। इस दौरान मौके पर ही 3,73,29,750 रुपये जुर्माना वसूला। एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने कहा कि पुलिस द्वारा पहली बार एक साल में रिकाॅर्ड दो लाख से ज्यादा चालान किए गए। साथ ही जुर्माना भी वसूल किया गया।
विज्ञापन


00

चालान के आंकड़ों पर एक नजर
अपराध चालान की संख्या
बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने में- 99815
बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चलाने में-4592
वाहन चलाते समय फोन पर बात करते में -1500
वाहनों की ओवरस्पीडिंग में - 1390
दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने में - 12047
बिना डीएल वाहन चलाने में- 21887
वाहनों द्वारा प्रदूषण फैलाने में-11808
नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने में -22069
बिना बीमा वाहन चलाने में -9196
गलत नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने में - 4592
अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन में - 11619

-
शहर में पार्किंग नहीं, नो पार्किंग में 22069 चालान
शहर में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं होने का खामियाजा भी जनता को भुगतना पड़ा। पिछले 12 माह में 22069 चालान नो पार्किंग में किए गए। इस दौरान कई जगह पुलिस और लोगों के बीच इस बात को लेकर बहस भी हुई कि आखिर वाहन कहां खड़े करें। हालांकि, पुलिस ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया है कि पार्किंग बनाने का काम हमारा नहीं है। स्मार्ट सिटी के तहत पार्किंग बनाई गई हैं, जिन्हें 2025 में शुरू किया जा सकता है।

00

कई लोग बार-बार बिना हेलमेट पकड़े गए
बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने में 99815 चालान किए गण्। यातायात पुलिस और सिविल पुलिस ने शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक अभियान चलाकर बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर चालान किए। हैरानी की बात यह है कि इनमें कई लोग तो बार-बार बिना हेलमेट के वाहन चलाते पकड़े गए। ऐसे लोगों पर अधिक जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें