फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रामपुर में ट्रैक्टर चोरी, परेशान हुई ठाकुरद्वारा पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। जिला रामपुर में ट्रैक्टर चोरी की हुई घटना की वायरलेस से प्रसारित हुई सूचना में गांव के मिलते जुलते नाम के कारण ठाकुरद्वारा पुलिस परेशान हुई।
विज्ञापन

जिला रामपुर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव रायपुर में शनिवार रात गांव के जगतपाल का ट्रैक्टर चोरी होने की सूचना वायरलेस पर प्रसारित हुई। ट्रैक्टर मालिक के गांव का नाम गलती से नाम भायपुर बता दिया गया। यह गांव कोतवाली ठाकुरद्वारा क्षेत्र में आता है। इससे कोतवाली पुलिस में उसकी खोज में जुट गई। एसएसआई बृजेंद्र सिंह पुलिस के साथ गांव भायपुर में पहुंच ट्रैक्टर चोरी का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन वहां ग्रामीणों ने किसी के भी ट्रैक्टर चोरी न होने की जानकारी दी। इस पर ठाकुरद्वारा पुलिस ने कंट्रोल रूम को अवगत कराया तो पता चला कि यह गांव का नाम रायपुर है जो रामपुर में आता है। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें