मूंढापांडे। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर दस किलोमीटर तक तिरंगा ट्रैक्टर रैली निकाली। किसान नेताओं ने रैली के माध्यम से एमएसपी कानून बनाने की मांग की।
भाकियू ब्लाक अध्यक्ष धर्मेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसानों ने ट्रैक्टर लेकर तिरंगा ट्रैक्टर रैली निकाली। ट्रैक्टर रैली मूंढापांडे, भदासना, नियामतपुर इकरोटिया, दलपतपुर, अक्का डिलारी स्थित अमर शहीद जेसीओ स्मृति द्वार होकर मनकरा मोड़ पहुंच कर समाप्त हो गई। हाईवे पर टैक्टर रैली निकालने के बाद ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि किसान विरोधी तीन कानून वापस लेने मांग को लेकर पहले किसानों ने दिल्ली रोड पर धरना दिया था। उस समय केंद्र सरकार ने कानून वापस करने के आश्वासन धरना समाप्त करा दिया था लेकिन एक वर्ष के बाद भी एमएसपी पर कोई कानून नहीं बन सका। किसानों ने केंद्र सरकार को जगाने के लिए तिरंगा ट्रैक्टर रैली निकालने का निर्णय लिया है। इस दौरान देश भक्ति तथा राकेश टिकैत जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इस दौरान तहसील अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह, नरेश प्रताप सिंह अजय कुमार सुमित यादव राधेश्याम माखन सिंह जयवीर सिंह आदि रहे। संवाद