फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर में लगाई आग

विज्ञापन
Tractor driver youth dies in accident, angry people burnt dumper - फोटो : THAKURDWARA
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र में ठाकुरद्वारा- करनपुर मार्ग स्थित रतूपुरा गांव में शुक्रवार सुबह बवाल हो गया। यहां डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने मार्ग पर जाम कर डंपर में आग लगा दी। मौके पर पहुंचे बीडीसी सदस्य की भी लोगों ने पिटाई कर दी और उसकी बाइक में भी आग लगा दी। पुलिस ने हवाई फायरिंग कर बीडीसी सदस्य को किसी तरह भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। करीब ढाई घंटे चले बवाल के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने के आश्वासन पर लोग शांत हुए। इस मामले में पुलिस ने डंपर चालक, उसके पिता, भाई और बीडीसी सदस्य के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, ठाकुरद्वारा के रतूपुरा निवासी किसान महेंद्र सिंह का छोटा बेटा ऋषिकांत उर्फ नन्हें (22) ठाकुरद्वारा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इसके अलावा वह खेती के कार्य में भी परिवार की मदद करता था। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे घर वह से ट्रैक्टर-ट्राली लेकर खेत पर गन्ना भरने जा रहा था। गांव से निकलकर जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली ठाकुरद्वारा-करनपुर मार्ग पर भाजपा के पूर्व सांसद सर्वेश सिंह के सुखदेई डिग्री कालेज के पास पहुंची। इसी दौरान पीछे से तेज गति से डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर ऋषिकांत उछलकर रोड पर गिर गया और डंपर से बुरी तरह कुचल गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। आवाज सुनकर परिजनों समेत अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस बीच चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।
शव देखकर लोग भड़क गए और दुुर्घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर खड़े डंपर को आग लगा दी। उन्होंने शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग शांत नहीं हुए। इस बीच रतूपुरा निवासी बीडीसी सदस्य सफदर अली मौके पर पहुंच गए। गुस्साई भीड़ ने बीडीसी सदस्य को डंपर चालक का करीबी समझकर पीटना शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने हवाई फायरिंग कर भीड़ को तितर बितर किया और सफदर बचाया। पुलिस सफदर को तो मौके से ले गई, लेकिन भीड़ ने घटनास्थल पर खड़ी सफदर की बाइक में भी आग लगा दी। सूचना मिलने पर पूर्व सांसद सर्वेश सिंह के बेटे व बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह ने घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने लोगों को सख्त कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात किया गया है। सीओ ठाकुरद्वारा अनूप सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा रमेश सिंह की तहरीर पर डंपर चालक नफीस अहमद, उसके भाई अनीस अहमद, पिता रफीक अहमद और सफदर अली के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपी ठाकुरद्वारा के गांव रतूपुरा निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें