फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: परंपरा कॉलोनी में ट्रैक्टर चालक पर लोहे की रॉड से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के परंपरा कॉलोनी में ट्रैक्टर चालक पर तीन लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र के चक्कर की मिलक निवासी अकरम ने बताया कि परंपरा कॉलोनी में मजदूरी पर उनका ट्रैक्टर चल रहा है। ट्रैक्टर उनका भाई मुस्लिम उर्फ कल्लू चलाता है। 19 जुलाई की रात 9:30 बजे ट्रैक्टर लेकर उसका भाई मुस्लिम परंपरा कॉलोनी में काम कर रहा था। इसी दौरान अगवानपुर मोहल्ला ततरारपुर निवासी भोला, तहसीन और एक अन्य व्यक्ति से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर भोला ने लोहे की रॉड से मुस्लिम पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर अकरम मौके पर पहुंचा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उसने अपने घायल भाई मुस्लिम को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सिविल लाइंस थानाप्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि आरोपी भोला, तहसीन व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जान लेवा हमले में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें