फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलसा पर चटकी रेल पटरी से गुजरी मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कैलासा स्टेशन के पास चटकी पटरी से मालगाड़ी गुजर गई। गनीमत रही कि रेल पथ निरीक्षक की सक्रियता से पटरी में आए गैप का पता चला। 40 मिनट तक पीडब्लूडी विभाग के कर्मचारियों ने मशक्कत करके पटरी ठीक की। इसके बाद ट्रेनों का संचालन 30 किमी प्रति घंटे के कॉशन पर किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 6.40 बजे रेल पथ निरीक्षक शिव कुमार ने कैलासा के स्टेशन मास्टर को बताया कि किमी संख्या 15/08-06 के बीच रेल पटरी में बड़ा गैप है। स्टेशन मास्टर ने डाउन पर आए गैप के बाबत मुरादाबाद मंडल कार्यालय को अलर्ट मैसेज भेजा। इस दौरान एक मालगाड़ी चटकी पटरी से गुजर चुकी थी। इंजीनियरिंग विभाग ने ट्रैक पर मरम्मत के काम शुरू किए। रिकार्ड के मुताबिक करीब 7.20 बजे ट्रैक को संचालन के लिए ठीक बताया गया। यहां 30 किमी प्रति घंटे का कॉशन लगाकर ट्रेनों का संचालन किया गया। इस दौरान अहमदाबाद जोधपुर पैसेंजर समेत पांच ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें