फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिला कांवड़िये समेत दो की मौत, गुस्साए कांवड़ियों ने की वाहनों में तोड़फोड़, लगाया जाम

Sun, 03 Mar 2019 11:51 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में दो जगहों पर सड़क हादसे में महिला कांवड़िये समेत दो की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए कांवड़ियों ने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस से कांवड़िये भिड़ गए। 
विज्ञापन


पहले घटना रामपुर के स्वार में हुई। हरिद्वार से कांवड़ ला रही महिला कावंडिये को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक थाना अजीमनगर के गांव खिमौतिया बरगद की रहने वाली कुंवर सैन की पत्नी सीमा रानी थी। घटना के बाद गुस्साए कांवड़ियों ने जाम लगा दिया। 

मौके पर पहुंची पुलिस से कांवड़ियों की तीखी नोंकझोक हुई। मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी और तहसीलदार के कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खुला। इस दौरान वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


जबकि दूसरी घटना मुरादाबाद के कांठ में हुई। रविवार सुबह 6:30 बिजनौर रोड पर छजलैट के रजपुरा में तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़िये मदन सिंह को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

मदन मुरादाबाद के थाना मझोला के लकड़ी पुराना मझरा के गांव का रहने वाला था। पीछे से आ रहे कांवड़ियों के दूसरे जत्थों ने रोड जाम कर दिया। वाहनों में तोड़ फोड़ की। 

एक डायल 100 वाहन और रोडवेज बस भी तोड़ डाला। मृतक कांवड़िये के साथियों की सूचना पर परिजन भी आ गए। सीओ, एसपी देहात, एसडीएम भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। काफी समझाइश के बाद दो घंटे बाद जाम खोला गया। बताया जा रहा है कि पुलिस के देरी से पहुंचने पर गुस्साए कांवड़ियों ने तोड़-फोड़ की थी। 

ढाई किलोमीटर पहुंचने में पुलिस ने एक घंटा लगा दिया। पुलिस समय से पहुंच जाती तो वाहनों में तोड़फोड़ को रोका जा सकता था। बताया जा रहा है कि मृतक कांवड़िया मदन सिंह अपने घर मे अकेला कमाने वाला था। पिता की पहले मौत हो चुकी है, घर में बीमार बूढ़ी मां परमेश्वरी देवी है, उनके अलावा पत्नी बबिता और तीन छोटे बच्चे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें