गाजियाबाद निवासी हार्दिक पाठक अपने दोस्तों आदर्श त्यागी, सुमित त्यागी, आकृति गोयल, शैलजा शर्मा, अर्पित त्यागी व रिषभ शर्मा के साथ कार से उत्तराखंड प्रांत के रामनगर स्थित पर्यटन स्थल घूमने के लिए गए थे।
पसियापुरा के पास काशीपुर-दलपतपुर मार्ग पर सोमवार की दोपहर उत्तराखंड के रामनगर से लौट रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर धान के खेत में पलट गई। हादसे में कार में सवार दो युवतियां सहित सातों दोस्त घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे का कारण कार का तेज रफ्तार होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
गाजियाबाद निवासी हार्दिक पाठक अपने दोस्तों आदर्श त्यागी, सुमित त्यागी, आकृति गोयल, शैलजा शर्मा, अर्पित त्यागी व रिषभ शर्मा के साथ कार से उत्तराखंड प्रांत के रामनगर स्थित पर्यटन स्थल घूमने के लिए गए थे। वहां से लौटते समय पर्यटकों की कार भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पसियापुरा गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई और सड़क से 200 मीटर दूर धान के खेत में जाकर पलट गई। चीख पुकार की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को कार से बाहर निकाला। राहगीरों के सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पूछताछ से पता चला कि कार अर्पित चला रहा था। कार की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। घायलों में दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।