फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को भाई बता छात्रा को कोचिंग से ले गया दोस्त, अपहरण का केस

Fri, 08 Nov 2019 06:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खुद को भाई बताकर 11 वीं की छात्रा को उसका दोस्त कोचिंग सेंटर से ले गया। दो दिन से दोनों लापता हैं। आरोपी दोस्त के खिलाफ छात्रा के पिता ने अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। सिविल लाइन पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


मझोला क्षेत्र में रहने वाली 11वीं की छात्रा (16) सिविल लाइन थानाक्षेत्र स्थित हिमगिरी कालोनी में ट्यूशन पढ़ती है। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले कोचिंग जाते वक्त बेटी को उन्होंने कांशीराम नगर निवासी एक युवक से बात करते हुए देखा था। जिसकी वजह से दोनों को डांट लगा दी थी।

इसके बाद छात्रा वहां से कोचिंग पढ़ने चली गई थी जबकि युवक अपने घर आ गया था। युवक के परिवार वालों को जब बेटे को डांट लगने का पता चला तो वह विरोध जताने के लिए छात्रा के घर पहुंचे।
विज्ञापन


यहां पर दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। इसी दौरान कोचिंग सेंटर से छात्रा के पिता के पास टीचर की कॉल आ गई। उन्होंने बताया कि छात्रा उदास है, वह घर जाना चाहती है।

छात्रा के पिता ने टीचर से कहा कि वह बेटे को कोचिंग सेंटर भेज रहे हैं, छात्रा को उनके साथ घर भेज देना। लेकिन जब तक छात्रा का भाई कोचिंग सेंटर पहुंचता उससे पहले ही वह युवक वहां पहुंच गया जिसको लेकर हंगामा हो रहा था।

उसे छात्रा ने अपना भाई बताया और बाइक पर उसके साथ बैठकर चली गई। परिवार वालों का आरोप है कि वह युवकउनकी बेटी को फुसलाकर ले गया है। एसएचओ सिविल लाइन नवल मारवाह ने बताया कि शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें