कुंदरकी। राष्ट्रीय एकता दिवस पर कुंदरकी थाना परिसर में एलईडी स्क्रीन लगाकर एकता दिवस- 2026 का प्रसारण दिखाया गया। इसमें स्कूली बच्चों के साथ पुलिस एवं क्षेत्र के लोगों मौजूद रहे। वहीं राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं एकता की शपथ भी ली गई।
वहीं मदन स्वरूप इंटर कॉलेज हरियाना में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सेविकाओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती मनाई। भूगोल प्रवक्ता वीरपाल सिंह और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्याम वीर सिंह द्वारा छात्राओं को सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में बताया।
उधर, ग्राम जैतपुर पट्टी स्थित ज्वाली राम इंटर कॉलेज में सरदार पटेल की जयंती पर शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमर सिंह सैनी बताया कि हमें अपने जीवन में सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर मंडल महामंत्री ठाकुर अरविंद कुमार पुंडीर, अंकुर जैन, देशराज सिंह, गजेंद्र सिंह, अजब सिंह, उदय सैनी, राशिद अंसारी, खुशनुमा, पारुल, शानिया आदि रहे।