फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: नए कानून के तहत प्रशिक्षित 4950 सिपाहियों का पहला बैच यूपी पुलिस को मिलेगा, 26 अप्रैल को पीओपी

Sat, 25 Apr 2026 02:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में ट्रेनिंग पूरी करने वाले 4950 सिपाही रविवार को यूपी पुलिस में शामिल जाएंगे। यह नए कानून के तहत प्रशिक्षित वाला पहला बैच है। करीब नौ माह की ट्रेनिंग के बाद इनमें 1740 महिला सिपाही भी शामिल हैं। 26 अप्रैल को पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड होगी ।
विज्ञापन
मुरादाबाद में पासिंग आउट परेड की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी पुलिस को रविवार को मुरादाबाद से 4950 सिपाही मिलेंगे। यह पहला बैच होगा, जिसने नए कानून के हिसाब से ट्रेनिंग पूरी की है। शुक्रवार को मुरादाबाद के छह संस्थानों में फाइनल रिहर्सल परेड का आयोजन किया गया। जिसमें सभी रंगरूट सिपाही की पूरी ड्रेस में मैदान में उतरे।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया उत्तीर्ण करने वाले चयनित 60 हजार 244 अभ्यर्थियों में से करीब पांच हजार अभ्यर्थियों को मुरादाबाद के छह ट्रेनिंग सेंटरों में भेजा गया था। 20 जुलाई 2025 से अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग शुरू हुई।

नौ माह तक इनडोर और आउटडोर विषयों की परीक्षा कराने के बाद इनके रिजल्ट भी घोषित कर दिए गए हैं। इन छह केंद्रों में चार हजार 4950 प्रशिक्षु सिपाही परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। इनमें 1740 महिला सिपाही हैं।
विज्ञापन


26 अप्रैल को इनकी दीक्षांत परेड होगी। पुलिस लाइन में परेड की रिहर्सल के दौरान एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह और एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार मौजूद रहे। एसपी लाइन सुभाषचंद्र गंगवार ने बताया कि पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि डीजी ट्रेनिंग राजीव सभरवाल रहेंगे।

विज्ञापन

ट्रेनिंग सेंटर सिपाहियों की संख्या
पुलिस लाइन                 955
पीटीसी                        1460 महिला सिपाही
पीटीएस                       1375
24वीं वाहिनी पीएसी       440
9वीं वाहिनी पीएसी         280 महिला सिपाही
23वीं वाहिनी पीएसी       440
योग                       4950
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें