फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: टोल प्रबंधक पर अभद्रता का आरोप, विरोध में धरना

Sat, 25 Oct 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने इब्राहीमपुर टोल प्लाजा के प्रबंधक पर किसानों से अभद्रता करने के आरोप लगाते हुए धरना दिया। थाना प्रभारी ने मौके पर जाकर किसानों को समझाया और टोल प्रबंधक को बुलाकर किसानों से वार्ता कराई।
विज्ञापन

मुरादाबाद आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहम्मद इब्राहीमपुर गांव के सामने टोल प्लाजा स्थित है। शुक्रवार दोपहर बाद भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों का इस टोल से एक वाहन गुजरने के दौरान भाकियू पदाधिकारियों की टोल टैक्स कर्मियों से नोंकझोक हो गई। भाकियू टिकैत के मंडल सचिव आशु बालियान ने बताया कि मौके पर मौजूद टोल कर्मियों ने भाकियू कार्यकर्ताओं से अभद्रता की। बाद में जब उन्होंने टोल प्रबंधक से बात की तब प्रबंधक ने भी अशोभनीय जवाब देते हुए अभद्रता की। मंडल सचिव ने दावा किया कि टोल कर्मियों के इस रवैये से आहत होकर उन्होंने कुछ देर के लिए टोल फ्री कराकर किसानों के वाहन निकलवाए। शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे भाकियू टिकैत के अनेक कार्यकर्ताओं ने इब्राहीमपुर टोल प्लाजा के बीच वाले रास्ते के सामने धरना शुरू कर दिया और टोल प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
धरने पर भाकियू टिकैत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी भयराज सिंह, जिला उपाध्यक्ष टीनू चौधरी, जिला सचिव अजीत सिंह, कुंदरकी नगर अध्यक्ष साजिद खान बब्लू, कुंदरकी ब्लॉक महामंत्री रागिब चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष युवा श्यामवीर सिंह, तसलीम बाबा, सचिन चौधरी, आनंदवीर सिंह, अंकुश चौधरी, प्रशांत चौधरी आदि मुख्य थे। शाम छह बजे तक धरना जारी रहने पर बिलारी थाना प्रभारी उदयप्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने टोल प्रबंधक को किसानों के बीच बुलाकर वार्ता कराई। थाना प्रभारी की मध्यस्थता में वार्ता के बाद फिलहाल किसानों ने धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

उधर टोल प्रबंधक सोनू यादव ने भाकियू कार्यकर्ताओं के सभी आरोपों को निराधार बताया। टोल प्रबंधक के अनुसार उन्होंने तथा किसी अन्य टोल कर्मी ने किसी भी किसान से कोई अभद्रता नहीं की। वह टोल पर सभी नियमों का पालन करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें