कांठ। नगर स्थित एचएस फार्म में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) को युवा महाकुंभ के रूप में मनाई गई। यहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के बारे में बताया गया।
रविवार को कार्यक्रम में पहुंचे आरएसएस के विभाग प्रचार प्रमुख पवन जैन ने मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से जुड़ी बातों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद अपने व्यक्तित्व के धनी थे, उनके जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। आरएसएस के जिला संघ चालक कृष्णगोपाल सिंह और कार्यक्रम अध्यक्ष उद्योगपति पंकज चौहान ने भी विचार व्यक्त किए। यहां संघ के पांच परिवर्तन के बारे में भी विस्तार से बताया गया। आरएसएस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भारत माता, भगवान श्री राम के जयकारे लगाए और देश के अमर शहीदों को भी याद किया। आरएसएस के जिला व्यवस्था प्रमुख राजेंद्र सिंह, नगर खंड प्रचारक मीत, खंड बौद्धिक प्रमुख संदीप, नगर विद्यार्थी प्रमुख क्रिश, अभिषेक सिंह, शांतनु, निशांत, देव, विपिन, हिमांशुहर्ष, चंद्रप्रभा देवी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजपाल प्रजापति, लवकुश कुमार, विकास शर्मा, सूर्यप्रताप सिंह, अंशु शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अनुज विश्नोई, जिला उपाध्यक्ष सत्यवान सिंह राजपूत, भाजपा मंडलाध्यक्ष अंकुश कुमार चौहान, सुनील चौहान, मास्टर विजेंद्र विश्नोई आदि रहे।