फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज छाए रहेंगे बादल, 9 से फिर बढेगी गर्मी, 11 को आंधी बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आने वाले चार दिनों तक हर दिन मौसम अपना रंग बदलेगा। शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। गर्मी से राहत रहेगी, लेकिन 9 और 10 मई को तेज धूप से गर्मी बढ़ेगी, लेकिन 11 को फिर से आंधी और हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को हल्की बूंदाबांदी के कारण शुक्रवार को मौसम में ठंडक रही। दिन भर बादलों और सूरज की लुकाछिपी होती रही। मौसम विशेषज्ञ आरके सिंह के अनुसार शनिवार को भी मौसम शुक्रवार की तरह ही रहेगा। हल्की धूप निकलेगी और आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। तापमान में भी ज्यादा बदलाव नहीं होगा। नौ ओर 10 मई को मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। तापमान में तीन डिग्री बढ़ोत्तरी हो सकती है।
11 मई को तेज आंधी की संभावना है। गरज के साथ बूंदाबांदी भी होगी। इस दिन तापमान तीन डिग्री नीचे गिर सकता है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि मौसम में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण बन रहे रहे हैं।
विज्ञापन

आंधी के कारण मंडी में बढ़ी कच्चे आम की आवक
बृहस्पतिवार की रात आई आंधी के कारण आम की फसल को नुकसान हुआ है। कच्चा आम टूटकर नीचे गिर गया। मंडी में कच्चे आम की आवक बढ़ने की वजह से भाव भी कम रहे। शहर की सब्जी मंडी में कच्चा 20 से 25 रुपये किलो तक बिका। बृहस्पतिवार तक कच्चे आम का भाव 40 रुपये प्रति किलो चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें