फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ओटीएस का आज आखिरी दिन, खुला रहेगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। नगर निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ लेने के लिए शनिवार को आखिरी मौका है। योजना के तहत भवन स्वामियों को एक अप्रैल 2026 तक के बकाया गृहकर और जलकर पर लगा ब्याज व सरचार्ज माफ किया जा रहा है। योजना की समय सीमा 14 नवंबर को समाप्त हो रही है। ऐसे में अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने और कर वसूली के लिए शनिवार को भी नगर निगम कार्यालय खोला जाएगा।
विज्ञापन




मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने शुक्रवार को आदेश जारी कर सभी कर निर्धारण अधिकारियों, कर अधीक्षकों, राजस्व निरीक्षकों, कर संग्रहकर्ताओं, वार्ड लिपिकों और आउटसोर्सिंग बिल वितरकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। कर्मचारियों को भवन स्वामियों से संपर्क कर अधिक से अधिक ओटीएस आवेदन कराने और गृहकर व जलकर की वसूली करने को कहा गया है। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शासन ने प्रदेश के सभी नगर निकायों में 15 अगस्त 2026 से यह योजना लागू की थी। इसके तहत बकाया कर पर ब्याज और सरचार्ज में छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें