फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर हो जाइए जाम को तैयार !

Tue, 30 May 2017 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
ट्रैफ‌िक जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फव्वारा तिराहे से लोकोशेड तक सीवर पाइप लाइन बिछाने के बाद अब दूसरे चरण का काम शुरू किया जाएगा। हाईवे पर फव्वारा तिराहे से कपूर कंपनी तक 450 मीटर सीवर लाइन डाली जानी है। करीब महीनेभर काम चलेगा। इस दौरान रूट डायवर्ट रहेगा। कपूर कंपनी से फव्वारा तक ट्रैफिक वनवे कर रहेगा।
विज्ञापन


ऐसे में शहर में जाम की स्थिति बन सकती है। इसके लिए पहले से तैयार हो जाइए। हाईवे पर लोकोशेड पुल से कटघर तक सीवर पाइप लाइन डाली जानी है। ये काम तीन चरणों में किया जाना है। पहले चरण में फव्वारा से लोकोशेड तक सीवर लाइन बिछा दी गई है।

यहां सिर्फ सड़क बनना बाकी है। दूसरे चरण में फव्वारा तिराहे से कपूर कंपनी तक करीब 450 मीटर सीवर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। जल निगम दूसरे चरण काम शुरू करने वाला है। एल एंड टी कंपनी के साथ आगे की योजना तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


फव्वारा से कपूर कंपनी तक महीनेभर में मय सड़क सीवर लाइन बिछाने की योजना बनाई गई है। इस दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति बन सकती है। लोगों की सुविधा के लिए कपूर कंपनी से फव्वारा तक ट्रैफिक वन वे कर दिया जाएगा।

जल निगम के एक्सईएन महेंद्र सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में फव्वारा तिराहे से कपूर कंपनी तक सीवर की खुदाई की जाएगी। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। फव्वारा से लोकोशेड तक सड़क का काम पूरा होने के बाद एक से दो दिनों में काम शुरू कर दिया जाएगा। ये होगा ट्रैफिक प्लान फव्वारा तिराहे से कपूर कंपनी तक सीवर खुदाई के दौरान ट्रैफिक वन वे रहेगा। स्टेशन की ओर से वाहन फव्वारा की ओर जाएंगे। लेकिन फव्वारा तिराहे से कपूर कंपनी की ओर वाहन नहीं आएंगे। कांठ रोड और दिल्ली रोड से स्टेशन की ओर जाने वाले वाहनों को डीआरएम दफ्तर, रेलवे अस्पताल के रास्ते कपूर कंपनी तक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें