फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.होटल में दूसरी महिला के साथ मौजूद था पति, पत्नी पुलिस लेकर पहुंची

सार

कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में प्रेमिका के साथ मौजूद पति को पत्नी ने पकड़ लिया।बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में प्रेमिका के साथ मौजूद पति को पत्नी ने पकड़ लिया। इसी दौरान वह चकमा देकर जीने से छत पर पहुंच गया और बराबर वाले मकान की छत से कूदकर भाग गया। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

बिजनौर निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले अमरोहा निवासी युवक के साथ हुई थी। पति-पत्नी में विवाद चल रहा है। महिला का कहना है कि उसके पति के गजरौला निवासी एक महिला से संबंध चल रहे हैं। महिला को इस बात की जानकारी हो गई थी। महिला काफी समय से दोनों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए लगी थी। महिला ने बताया कि उसे पता चला कि पति बुधबाजार स्थित होटल में प्रेमिका के साथ मौजूद है। महिला ने इस मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस के साथ महिला होटल पहुंच गई तो पति और उसकी प्रेमिका मौके से भागने लगी। महिला ने पुलिस की मदद से दोनों को पकड़ लिया। इसी बीच पति चकमा देकर जीने से छत पर पहुंच गया। यहां से वह दूसरे मकान की छत पर कूद गया। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और थाने ले गई। कोतवाली प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि पति के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें