फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित : यातायात पुलिस और न्यायालय की आईडी हैक, जन सुविधा संचालक समेत दो गिरफ्तार

सार

जन सुविधा केंद्र संचालक ने यातायात पुलिस और न्यायालय की आईडी हैक कर ली।इन दोनों के साथ इस गिरोह में तीन और आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। जन सुविधा केंद्र संचालक ने यातायात पुलिस और न्यायालय की आईडी हैक कर ली। उसने ई चालान की धनराशि कम और डिलीट करके सरकार का लाखों रुपये का राजस्व नुकसान पहुंचा दिया। पुलिस ने जन सुविधा संचालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इस गिरोह में शामिल तीन आरोपी फरार हैं। इसमें एक आरोपी अभि कुमार लाल मिश्रा उर्फ आर्य कुमार मिश्रा अयोध्या में आरटीओ कार्यालय में क्लर्क (संविदा) और दूसरा आरोपी दीपक राज कानपुर कचहरी में क्लर्क (संविदा) बताया जा रहा है।
विज्ञापन

एसएसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि मुरादाबाद यातायात पुलिस ने अगस्त 2022 ई चालान रिपोर्ट डाउनलोड की, जिसमें गड़बड़ी सामने आई। पुलिस और साइबर सेल ने मामले की जांच की। जिसमें पता चला कि आईडी हैक कर ई चालान की धनराशि कम और डिलीट की गई है। इस मामले में पुलिस ने मैनाठेर निवासी शाने आलम और जावेद निवासी असदपुर थाना मैनाठेर को गिरफ्तार कर लिया। शाने आलम ने टीपी नगर में जनसुविधा केंद्र खोल रखा है। इसकी आड़ में फर्जीवाड़ा कर रहा था। दोनों आरोपी स्नातक हैं और कंप्यूटर कोर्स भी कर रखा है। दोनों आरोपी जन सुविधा केंद्र पर ई चालान जमा करते थे। आरोपियों ने इसी दौरान यातायात पुलिस और न्यायालय की आईडी हैक कर ली थी। जिसमें आरोपी एक साल में पंद्रह लाख से ज्यादा का सरकार को राजस्व नुकसान पहुंचा चुके हैं। इन दोनों के साथ इस गिरोह में तीन और आरोपी हैं। फरार तीसरा आरोपी अहमद रजा मैनाठेर के डींगरपुर गांव निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें